“ये रिश्ता क्या कहलाता है” एक लंबे समय से चल रहे और बहुत प्रसिद्ध हुए टीवी सीरियल है। इस सीरियल में प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा लीड रोल में हैं, लेकिन इन दिनों कहानी का पूरा फोकस अभिनव के किरदार में दिख रहे जय सोनी पर है। इसे भारतीय परिवारों की प्रिय टीवी सीरियलों में से एक माना जाता है।
अभिनव के बर्थडे पार्टी
टीवी सीरियल “ये रिश्ता क्या कहलाता है” के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि बिरला और गोयनका परिवार अभिनव का बर्थडे सेलिब्रेट करने पिकनिक पर आए हुए हैं। यहां पर अभिमन्यु बर्थडे की सारी तैयारी करता है, लेकिन जल्द ही अभिनव के साथ हादसा होगा। वह पहाड़ी से गिर जाएगा, जिससे उसकी मौत हो जाएगी। हालांकि, इससे पहले कहानी में क्या-क्या होने वाला है। आइए आपको बताते हैं।
अभिमन्यु के साथ का स्पेशल मोमेंट
टीवी सीरियल “ये रिश्ता क्या कहलाता है” में आगे देखने के लिए मिलेगा कि घर के सभी लोग रिजॉर्ट में अभिनव की बर्थडे पार्टी की तैयारियां करते हैं। तब सब लोग अभिनव के बारे में अच्छी-अच्छी बात करते हैं। हर कोई अभिनव के साथ का अपना स्पेशल मोमेंट शेयर करते हैं। तब अभिमन्यु बोलता है कि उसके और अभिनव के बहुत सारे अच्छे पल हैं। जब दोनों पहली बार मिले तो उन्होंने अभिमन्यु को घर का खाना खिलाया। सुरेखा भी अभिनव के बारे में अच्छी-अच्छी बातें करता है। अभिनव के लिए रखेंगे पार्टी!
अभिनव के बर्थडे पर हादसा
टीवी सीरियल “ये रिश्ता क्या कहलाता है” में आगे देखने के लिए मिलेगा कि अभिनव और अक्षरा गोयनका अभिनव को रिजॉर्ट में जाने से रोकते हैं। तभी अबीर अभिनव को गेमिंग जोन में जाने के लिए कहता है, लेकिन अभिमन्यु अभिनव को अपने साथ ले जाता है। इस दौरान अक्षरा को काफी घबराहट होती है। पहले तो अभिनव की घड़ी अक्षु की साड़ी में अटक जाती है और फिर अभिनव को ठोकर लग जाती है। इसके बाद बाहर जाकर अभिमन्यु अभिनव को बताता है कि उसने उसके लिए कसौली से स्पेशल शराब मंगवाई है। ये बात मुस्कान सुन लेती है। अभिमन्यु और अभिनव शराब की बोतल के साथ पहाड़ी पर जाते हैं। इस दौरान अभिनव तो शराब पीता है, लेकिन अभिमन्यु अभिनव से बचकर अपनी शराब जमीन पर गिरा देता है। यहां पर दोनों ही अपने मन की बात करते हैं।
नए ट्विस्ट से भरी हुई कहानी
ये रिश्ता क्या कहलाता है में आगे देखने के लिए मिलेगा कि विशाल और सुरेखा के बीच भी रोमांस दिखेगा। यह भी देखने को मिलेगा कि विशाल अभिनव के खिलाफ साजिश रच रहा है। अभिनव की मौत की सच्चाई कौन जानेगा? क्या यह साजिशें उसकी मौत के पीछे की वाजह बनेंगी? इन सभी सवालों के जवाब और अन्य रोचक घटनाओं के लिए टीवी सीरियल “ये रिश्ता क्या कहलाता है” के आने वाले एपिसोड्स का इंतजार रहेगा।